अदरक को सोंठ के रूप मे सुरक्षित करना

आज कल बाजार मे अदरक बहुतायत से आ रही है इस मौसम मे अदरक को कद्दूकस से कस कर या महीन महीन काट कर सुखा कर पीस कर साल भर के लिये सुखा कर सुरक्षित करके रख ले जहाँ सोठ की आवश्यकता हो वहाँ प्रयोग करे
इरा जौहरी
अदरक को सुरक्षित करने के अन्य उपाय
१। अदरक की गाँठोको यूँ ही ग़मले की मिट्टी मे गाड़ ( दबा) दे तीन चार महीने तक जोभी चाहे मिट्टी से खोद कर ताज़ी अदरक पाये
२। अदरक को धो कर साफ करके महीन महीन काटकर घंटेभर की तेज़ धूप दिखा कर उसमे नींबू का रस इतनी मात्रा मे डाले कि अदरक रस मे डूब जाये उसमे नमक व पिसी कालीमिर्च डाल कर हफ़्ते भर दिन मे एक दो बार चला कर धूप मे रख कर पकाये इस तरह अदरक को अचार के रूप मे सुरक्षित करे
यह अचार भूख खोलने मे सहायक होताहै

३ सोठ बनाने के लिये अदरक को कद्दूकस से कसकर या काट कर धूप मे सुखाने के बाद मिक्सी मे महीन पीस कर चलनी से छान ले और मोटे टुकड़ो को पुन: पीस कर सब आपस मे मिला दे
इरा जौहरी

सोठ बनाने के लिये अदरक को कद्दूकस से कसकर या काट कर धूप मे सुखाने के बाद मिक्सी मे महीन पीस कर चलनी से छान ले और मोटे टुकड़ो को पुन: पीस कर सब आपस मे मिला दे