अन्डा पराठा रोल और मुगलाई पराठा

अण्डा पराठा रोल और अण्डे का ही मुगलाई पराठा!!!!!
दोनो ही चीज़ों की तैयारी एक सी ही होती है इसलिये दोनो ही चीजे हमने एक साथ ही बना ली इनका स्वाद तो एसा होता है कि बस खाते चले जाओ इसी लिये एक साथ बने हुये कई पराँठों या रोल की हम तस्वीरें ही नही ले पाये बनते ही ग़ायब बड़ी मुश्किल से पूरी तरह बने हुये की हम कुछ ही तस्वीरें ले कर पोस्ट कर पाये है और साथ मे खाने के लिये कच्चे टमाटर की चटनी और टमाटर सॉस का साथ लेना ना भूले वैसे ये एसे भी बहुत अच्छे लगते हैं
इरा जौहरी
अण्डे के मुगलाई पराठे एवम् रोल्स !!!!
विधि
इसको बनाने के लिये सबसे पहले मैदे मे हल्का नमक और पिसी कालीमिर्च डाल कर मुलायम आटे की तरह मॉड ले
अब एक बर्तन मे अण्डा फोड़ कर उसमे नमक ,मिर्च ,कटा प्याज, हरीधनिया ,हरीमिर्च, अदरक सब अपने स्वादानुसार मिला कर फेंट ले
मैदे के मुलायम मड़े आटे की लोइयाँ बना कर पतली रोटी बेल कर तवे पर डाले और उसपर यह अण्डे की फिटी सामग्री चमचे से फैलाये और मुगलाई पराठा बनाने के लिये सामग्री बीच मे रख कर चारो तरफ से मैदे की रोटी एसे मोड़े कि वह चौकोर पराठा बन जाये फिर उसको पलट कर भी चिकनाई लगा कर सेक ले
और पराठा रोल के लिये अण्डे लगे पूरे पराठे को साबित ही पलट कर दोनो तरफ चिकनाई लगा कर सेके औरफिर बीच मे चटनी सॉस व कटा प्याज लगा कर रोल करके पेश करे
इरा जौहरी