अर्रो तरोई के छिल्के की स्वादिष्ट सब्जी
अर्रो तरोई के छिल्को की मस्त सब्जी
हमारे घर मे जब भी बढिया मुलायम तरोई आती है और हमे छिल्के की सब्जी बनानी होती है तो सबसे पहले छिल्के की सब्जी नाते है बाद मे तरोई का नम्बर आता है आज भी वही हुआ मौसम मे पहली बार अर्रो तरोई के घर मे आने पर सबसे सब्जी बना ली 😍😍😍😍😍
इसकी सब्जी संग पराठा बहुत अच्छा लगता है ठंडी रोटी पर गरम पकती हुई सब्जी रख कर खाने मे भी मजा आता है
विधि
तरोई को धो कर साफ करके मोटा मोटा छिलका उतार कर पतले टुकड़ो मे काट ले आलू भी छील कर टुकड़ों मे काट ले लहसुन की कुछ पक्तियाँ भी छील कर काट ले अब थोड़े से गर्म तेल मे कटा लहसुन व मिर्च भून कर कटे छिल्के व आलू डाल कर नमक मिला कर ढक कर पकाये और सब्जी के गलने पर भून कर सब्जी बनाये
इरा जौहरी





