आम का मीठा अचार

यह हमारी माँ श्रीमती कमल सक्सेना द्वारा बताई गयी विधि से बना कच्चे आम का मीठा अचार है आम के मौसम मे तो गुड़म्बा बना कर फौरन ही स्वाद लिया जा सकता है पर गुड़ डाल कर अचार बनाने पर साल भर तक गुड़म्बे वाला मजा लिया जा सकता है
हमारी ननिहाल मे भी नानी बहुत विविधता से अचार बनाती थी तो माँ मौसी मामी सभी को अचार बनाने मे महारत हासिल है जब से मै इस तरह से सभी को विधियाँ बताने लगी हूँ मेरे सभी अपने अपने ख़ज़ाने की अनूठी व्यनजन विधियाँ हमे बताने मे लगे है मुझे भी सब कुछ जान कर सबको बताना बहुत अच्छा लगता है अगर आप लोगो को हमारा यह प्रयास अच्छा लगेगा तो मै आगे भी बहुत सी व्यन्जन विधिया जो हमे हमारे बुज़ुर्गों ने बताईं है भले ही हमने नही बनाईपर आप सभी के साथ साझा करूँ गी
धन्यवाद
इरा जौहरी