आम व कटहल का गन्ने के सिरके वाला अचार
आज बीस वर्ष बाद मिली सखि शशि सिंह के द्वारा मुझे कटहल आम व लहसुन के सिरके वाले अचार की नई विधि ज्ञात हुई है जो मै आप सबके साथ शेयर कर रही हूँ
आम कटहल व गन्ने के सिरके वाला अचार
एक और तरह का स्वादिष्ट अचार
कच्चा आम को काट कर धूप मे फैला कर पानी सुखाये
कटहल भी काट कर धूप मे फैला कर पानी सुखा ले
लहसुन छील कर धूप मे फैलाये
कढाई मे जरा सा तेल डाल कर मेथी हीग साबुत धनिया सौफ जीरा डाल कर कटहल , आम व लहसन डाल कर चला फिरा कर हल्का भून ले
एक कढाई मे गन्ने के सिरके को अच्छी तरह पका कर आधा कर ले और ऊपर की गन्दगी निकाल कर साफ करते जाये सिरका पकाते समयही इच्छित मिठास अनुसार गुड़ नमक और आम के अचार का मसाला (सौफ मेथी अजवाइन धनिया मिर्च नमक जीरा ) सूखा भून पीस करके मिलाये और भूना हुआ कटहल आम व लहसन मिला कर कुछ समय और पकाये ठंडा होने पर जार मे भर कर रख दे
इस अचार मे आम के साथ लसोड़ा , कुन्दरू , करौंदा डाला जा सकता है
इरा जौहरी


