आलू के पापड़
आज बनाये आलू के पापड़ !!!!
होली आ रही है अभी से पापड़ बनाने शुरु कर दीजिये फिर तेज़ हवा चलने लगेगी तो पापड़ हवा से फटने लगेंगे घर के बने आलू के पापड़ों को खाने का अलग ही मजा होता है यूँ तो सभी आलुओ से पापड़ बनाये जा सकते है पर लाल आलू के पापड़ ज्यादा स्वादिष्ट खसखसे होते है
इरा जौहरी
विधि
आलू उबाल कर छील कर हल्का गर्म ही कद्दूकस से कस ले या सिल पर पीस ले सिल पर प्रिंसेप आलुओ के पापड़ चिकने बनते है फूड प्रोसेसर मे भी आलू आटा माँड़ने वाले जार मे चला कर एक दिल किये जा सकते है अच्छी तरह मसले आलुओ मे जीरा , कुटी लालमिर्च और नमक मिला कर लोई बना कर पॉलीथीन पर रख कर बेल कर पापड़ बना कर पॉलीथीन पर ही डाल व फैला कर आधी मे सुखाये एक तरफ सूखने पर ही पलटे एसा करने से पापड़ सीधे ही रहेंगे
एक तरीक़ा और भी है कि चम्मच से आलू के तैयार आटे से थोड़ा थोड़ा ले कर पूड़ी बेलन पर पॉलीथीन रख कर उस पर रखे और उस पर पॉलीथीन का दूसरा टुकड़ा रख कर हल्के हाथो से दबा कर पापड़ बनाये इससे हाथ भी गन्दे नही होते
व्रत मे खाने वाले पापड़ों मे सेधा नमक मिलाये हम सभी पापड़ों मे सेधा नमक मिलाते है जिससे अलग अलग नही रखने पड़ते और सूखे पापड़ों को हवाबन्द डिब्बों मे रखे ये साल भर आराम से रख कर खाये जा सकते है जब खाना हो तब तल कर खाये
इरा जौहरी
आलू के पापड़ बनाना बहुत आसान है यदि आपके पास पूड़ी बेलन नही है और आपको हाथ से बनाना या बेलन चलाना नही भी आता हो तो एक पॉलीथिन पर लोई रख कर उस पर पॉलीथिन का दूसरा टुकड़ा रख कर भारी थाली या चकले से दबा कर भी बना सकते है



