आलू ,टमाटर ,शिमलामिर्च की मस्त सब्जी के साथ मैंगोशेक

आलू टमाटर शिमलामिर्च की मस्त सब्जी के साथ पराठा और कटहल का ताजा अचार व हरीमिर्च और पीने के लिये लखनऊ के दशहरी आम से मौसम मे पहली बार बना मैंगोशेक इंज्वाय कीजिये
इरा जौहरी


आलू टमाटर शिमलामिर्च की मस्त सब्जी
सबसे पहले गर्म तेल मे कटा प्याज व हरी मिर्च डाल कर हल्का भूने और फिर कटी शिमलामिर्च डाले कुछ समय थोड़ा भूनने के बाद मोटे टुकड़ो मे कटा टमाटर डाले और चला फिरा कर पुन: हल्का भून कर सब निकाल ले अब कढाई मे पुन: थोड़ा तेल डाले गर्म कर हल्दी व मेथी डाले और कटा आलू डाल कर चला फिरा कर हल्के पानी के साथ धीमी आँच पर ढक कर गलायें पकाये और फिर आलू के गलने पर ऊपर से लाल मिर्च ,धनिया पाउडर व गरममसाला डाल कर चला फिरा कर फ्राई किये हुये टमाटर शिमला मिर्च मिलाये व भून कर कटी हरीधनिया से सज़ा कर आलू टमाटर शिमलामिर्च की मस्त सब्जी बनाये





