इलाइची की सुगन्ध वाली लौकी की स्वादिष्ट खीर !!!!
लौकी की स्वादिष्ट खीर !!!!
आमतौर पर लोग लौकी को उबाल कर पका कर दूध मे मिला कर पका कर खीर बनाते है हमने आज कुछ अलग तरह से खीर बनाई है यह इलाइची की सुगन्ध वाली खीर बहुत ही स्वादिष्ट बनी है
इरा जौहरी
=========
विधि
सबसे पहले दूध उबलनेके लिये रख दिया जितनी देर मे दूध उबला मैने लौकी को कद्दूकस से कस लिया और गैस बन्द करके उसमे लौकी मिला कर अच्छी तरह चला दी और गैस पर रख कर चलाते हुये एक उबाल फिर से लगा कर खीर को चला कर धीमी ऑच पर पकने के लिये रख दिया अपने बाकी सभी काम करते रहे आराम से नवरात्रो की पूजा भी कर ली जब वापस खीर देखी तो वह धीमी ऑच मे पक चुकी थी अब मैने देशी घी मे पिसी इलाइची भून कर खीर मे ऊपर से छौक लगा दिया जिससे खीर ख़ुशबूदार हो गयी और देशी घी मे ही मखाने भून कर मिक्सी मे हल्का सा चला दिये और गैस बन्द करके खीर मे डाल दिये कुछ दाम भी काट कर डाल दिये किशमिश भी मिलाये ओर सबसे बाद मे कच्चा नारियल कद्दूकस से कस कर ऊपर से डाल दिया आप सोच रहे होगे इसमे मिठास का तो नाम ही नही आया तो हमने सबसे पहले यह खीर डायबटीज़ वालों के लिये निकाल दी फिर बाकी लोगो के लिये हल्की चीनी मिलाई





