कढाई चिली पनीर !!!!!
कढाई चिली पनीर !!!!
आज कुछ दिल किया कि रोज़ से कुछ अलग बनाया जाये तो रात के खाने मे कढाई चिली पनीर बनाया आप लोग भी देख कर बताइये कैसा बना है
विधि
पनीर ,प्याज ,शिमलामिर्च और टमाटर को मोटे टुकड़ो मे काट कर क्मश: हल्का फ्राई कर के अलग अलग निकाल ले
बचे तेल मे राई जीरा मिर्च का तड़का दे कर पिसा मसाला ( प्याज ,लहसन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया ,गरम मसाला ) डाल कर भून कर मैने घर मे ही बनाई गयी टमाटर प्यूरी डाल कर मसाला भून कर जैसे एक एक चींजे हल्की फ्राई की थी एक एक कर के क्रमश: डाल कर चलाते जाये और पानी डाल कर हल्का रसा लगा कर रझाये पकने पर ऊपर से गरम मसाला व हराधनिया बुरके
इरा जौहरी
Www.irajohri.com








