कम चिकनाई मे बनने वाला इमली की खटास व गुड़ की मिठास वाला खट्मिट्ठा करेला
करेला !!!!
कम से कम चिकनाई मे बनने वाला खट्मिट्ठा करेला
कड़वा करेला पर यह करेला अगर खट्मिट्ठा हो जाये तो
हमारे घर मे सभी को यह खट्मिट्ठा करेला सबको बहुत पसन्द है
अक्सर लोग इसे झंझटी भी कहते है तो हमारी इस विधि बनाना भी बहुत आसान है और इस विधि से जितना कम चाहे चिकनाई भी डाल सकते है। यानी कम से कम चिकनाई मे बनने वाला खट्मिट्ठा करेला

करेला खट्टा मीठा
करेला काट कर नमक लगा तीन चार घंटे के लिये कर रख दे
बनाते समय करेले को अच्छी तरह धो ले
करेले मे डालने के लिये जरा सी इमली भी भिगो दे
करेले का बराबर का प्याज भी काट ले कम डालना चाहे कम भी डाल सकते है। करेला बनाते समय गर्म तेल मे पिसी या साबित मेथी का तड़का लगाते हुये कटा प्याज करेला हल्दी धनिया मिर्च नमक सौफ डाल कर चलाते हुये हल्का पानी डाल कर धीमी ऑच पर ढक कर पकाये पकने पर इमली का गूदा अमचूर और जरा सा गुड़ भी मिलाये और चला फिरा कर भून कर पकाये
इरा जौहरी



