कम चिकनाई मे बनाये अनारदाने वाले मसालेदार छोले
छोले ! मसालेदार छोले !!!!!!
कम चिकनाई मे बने , झटपट बने
हर दिल अज़ीज़ मसालेदार छोले !!!!!!
बनाने की विधि साथ मे है!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
इराजौहरी
————/
छोले ! मसालेदार छोले !!!!!!
कम चिकनाई मे बने , झटपट बने
हर दिल अज़ीज़ मसालेदार छोले !!!!!!
बनाने की विधि साथ मे है!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
सबसे पहले छोलो को पानी मे भिगो दे
बढिया गले इसके लिये चुटकी भर सोडा और थोड़ा नमक भी पानी मे डाल दे
बनाने से पूर्व बीन कर अच्छी तरह धो ले
आठ दस घंटे पानी मे भीगे फूले छोलो को तेजपत्ता प्याज व नमक डाल कर उबाल कर गलाये
गरम तेल मे हीग ,जीरा ,कुचला या पिसा हुआ लहसन ,अदरक डाल कर भून कर हल्दी धनिया मिर्च डाले व भूने फिर दही डाले व सब भून कर कटा टमाटर डाल कर भूने
छोले मे डालने के लिये अनारदाना व गरम मसाला ( लौंग इलाइची कालीमिर्च दालचीनी जावित्री ) तवे पर भून कर पीस ले हो सके तो साबुत धनिया भी तवे पर भून पीस कर डाले ज़्यादा बढिया ख़ुशबू आयेगी
सब डाल कर अच्छी तरह भूने। और थोड़ी सी कस्तूरी मेथी या ताज़ी मेथी की पत्तियाँ और हरा धनिया भी मिला कर अच्छी तरह भूने
भूनने पर चिपकने पर छोले का निकला पानी डालती रहे
जब सब भुन जाये पानी डाल कर वापस कुकर मे पकाये सीटी आने से पहले ही गैस बन्द कर दे वरना भाप मे ख़ुशबू उड़ जायेगी
पकने पर ऊपर से हराधनिया मिलाये



