कम चिकनाई मे बनाये मुँगौड़ी आलू की स्वादिष्ट सब्जी !!!!
मुंगौड़ी आलू की रसीली सब्जी
कम चिकनाई मे बनाई मुँगौड़ी आलू की स्वादिष्ट रसीली सब्जी
यह मुँगौड़ी की सब्जी देशीघी मे बनी है मेरी पूज्य सासू माँ पीतल की पतीली मे इस विधि से मुँगौड़ी की सब्जी बनाती थी जो सबको बहुत पसन्द आती थी
इरा जौहरी
आज मैंने यह सब्जी बहुत कम चिकनाई मे बनाई है
पहले ज़रा से देशी घी मे मुँगौड़ी भूने कटे आलू मिलाये
हल्का भूने
सब भुनने के बाद ज़रा सा घी औरडाले
ज़रा सी हींग डाले
पिसा प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च का मसाला डाले पानी मिला कर भूने गरम मसाला मिलाये जब लगे कि भुन गयी है पानी डाल कर शोरबा लगाये पकाये पकने पर ऊपर से थोडा गरम मसाला बुरके और हरा धनिया डाले
मैंने एक चाय का चम्मच मुँगौड़ी भूनने मे और एक चाय का चम्मच देशीघी मसाला भूनने मे प्रयोग किया है
इरा जौहरी




