करवाचौथ स्पेशल !!!!!आज हमने बनाया रसीला गोभी , मसालेदार भिन्डी , बेसनी डन्ठल व ऑवले की चटनी बनाने के साथ ही हमने पूड़ी कचौड़ी व गुलगुले भी बनाये हैं
लीजिये आप सभी के लिये पूड़ी ,कचौड़ी ,मूली के कचूमर और पान गिलौरी पेठा के साथ करवाचौथ की थाली भी सज कर आ गयी
आज हमने बनाया रसीला गोभी , मसालेदार भिन्डी , बेसनी डन्ठल व ऑवले की चटनी बनाने के साथ ही हमने पूड़ी कचौड़ी व गुलगुले भी बनाये हैं

पूड़ी कचौड़ी गुलगुले !!!!!
बढिया पूड़ी बनाने के लिये गेंहूँ के आटे मे थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर कड़ा आटा मॉडना चाहिये और लोई बना कर चिकनाई लगा कर बेल कर तल कर बनाने से बढिया करारी पूड़ी बनती है
कचौड़ी !!!!!
कचौड़ी का आटा हल्का नमक मिला कर मुलायम मॉडना चाहिये यह दाल वआलू याकिसी भी सब्जी व पनीरकी भर कर अथवा आटे मे साथ मे ही मॉड कर बन सकती है
गुलगुले पुये
ये गेहूँ के आटे मे चीनी या गुड़ मिला कर बनाये जाते है
गुलगुले के लिये पकौड़ी की तरह गुड़ मे सौंफ मिलाकर पानी डाल कर घोल तैयार करके बनाये जाते है जबकि पूये के लिये रोटी के आटे की तरह पिसी चीनी या गुड़ हल्के मोयनके साथ मिलाकर मॉड कर बेल कर या हाथों से आकार दे कर बनाये जाते है

रसीला गोभी आलू टमाटर !!!!
सबसे पहले आलू छील काट कर व गोभी के फूल टुकड़ो मे करके गर्म तेल मे कड़ाही मे फ्राई करे
बचे गर्म तेल मे हीँग जीरा व तेजपत्ता डाले
पिसा मसाला यानी प्याज ,लहसुन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च व नमक डाले
मसाला भून कर कटा टमाटर मिलाये
भुने मसाले मे फ्राई किया गोभी व आलू भी मिलाये
छोटे छेटे साबुत टमाटर भी चाहें तो डाल दे
थोड़ा गरममसाला भी डाले
सब मिला कर भूने और कुकर मे पलट कर पानी डाल कर रसा लगा कर एक सीटी आने से पहले ही गैस बन्द कर के पकाये गलाये
सब्जी पकने पर ऊपर से भी थोड़ा गरममसाला डाले और यदि रसे मे लालिमा चाहते हो तो थोड़ी रोगिनी मिर्च ऊपर से देशी घी मे भून कर मिलाये

ऑवले की चटनी !!!!
कच्चे ऑवले का गूदा निकाल कर जीरा नमक मिर्च हरी धनिया मिलाकर थोड़ा पानी डाल कर पीसे
मसालेदार भिन्डी !!!!!!
आज हमने करवाचौथ के शुभ अवसर पर श्रीमान जी की मनपसन्द थोड़ी सी मसालेदार भिन्डी भी बना दी थोड़ी ही बनानी थी तो तवे पर ही बना दी
विधि
गर्म तेल मे कटा प्याज भून कर लम्बाई मे कटी भिन्डी डाले पिसी मेथी ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक डाले चला फिरा कर कुछ समय ढक कर फिर खुली ही भून कर मसालेदार भिन्डी बनाये
इरा जौहरी
बेसनी डन्ठल !!!
गोभी के डन्ठलो को बीच से काट कर टुकड़ो मे काट कर गर्म तेल मे मेथी का तड़का दे कर पूरे मसाले के साथ छौक कर हल्का पानी डाल कर भून कर पकाये और पकने पर सूखा बेसन डाल कर भून कर बेसनी डन्ठल बनाये कटी हरीधनिया से सज़ा कर परोसे

