काजू खोया की दिलकश सब्जी
त्योहार के दिन का रात्रिभोज
काजू खोया की दिलकश सब्जी
सावन की दूज पर मायके से मौज मना कर लौटने पर जब घर मे नज़र दौड़ाई तो पाया कि अरे सब्जी तो कोई है ही नही और जब बाजार जाने को हुये तो बारिश ने अपना जलवा दिखा दिया तो सोंचा चलो जो है उसी मे कुछ बनाते है फ्रिज खोला तो उसमे मलांई से लिकला खोया दिखाई पड़ा एक टमाटर भी मिल गया और कुछ हरी मिर्चें और जरा सा हराधनिया भी बस हमने थोड़े काजू और निकाल लिये और खोया काजू की दिलकश स्वादिष्ट सब्जी बना ली त्योहार का दिन था कढाई मे घी पड़ा ही हुआ था फ़रमाइश पर सबके लिये गरमागरम पूड़ियाँ भी निकाल दी सबको मजा आ गया
इरा जौहरी
काजू खोया की दिलकश सब्जी !!!!!
आवश्यक सामग्री
खोया , काजू ( कटे व पिसे काजू भी साथ मे डाले इससे शोरबा या ग्रेवी गाढी और स्वादिष्ट बनती है )
मसाला !! जीरा ,प्याज ,लहसन ,अदरक, हरीमिर्च ,हल्दी ,धनिया , लालमिर्च व गरममसाला और टमाटर व हरीधनिया
विधि
सबसे पहले खोया को हल्का भून कर अतिरिक्त घी निकाल ले
गर्म तेल मे जीरे से तड़का दे कर कटा प्याज लहसन अदरक हरी मिर्च डाल कर हल्का भूने और फिर काजू डाल कर पुन: हल्का कर भून हल्दी धनिया नमक मिर्च व गरममसाला डाल कर भून कर खोया मिलाये व पुन: भून कर पानी डाल कर शोरबा या रसा लगा कर रझा कर सब्जी बनायें थोड़ा गरममसाला ऊपर से बुरक कर कटी हरीधनिया से सजाये

महीन टुकड़ों मे कटा काजू व साबित काजू और खोया
गर्मतेल मे हरीमिर्च कटाप्याज लहसुन अदरक व टमाटर डाले
खोया को हल्का भून कर अतिरिक्त घी निकाल ले
कटे आलू व काजू डाल कर हल्का भूने
हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला डाले व भूने
अतिरिक्त घी निकालने के लिये बर्तन को टेढ़ा करके रखे
फिर खोया डाले
और भून कर
पानी डाल कर
रसा या शोरबा लगा कर
रझाये पकाये ऊपर से गरममसाला बुरक कर हरीधनिया सजाये