काले छोले और भटूरे
पंजाबी काले छोले भटूरे !!!!!छोले कमचिकनाई मे बने और भटूरे सूजी व मैदे से बने है
इराजौहरी
भीगे फूले काबुली चनों को कटे प्याज लहसन अदरक नमक और तेजपत्ता के साथ पानी डाल कर उबाल कर गर्मतेल मे हीग जीरा मिर्च से छौक लगा कर टमाटर व दही को भून कर मिलाये। भुना पिसा गरम मसाला व अनार दाना मिलाये
जब छोले उबल रहे हो दूसरी तरफ़ खडा गरम मसाला ( लौंग बड़ी इलाइची काली व लाल मिर्च काली मिर्च दाल चीनी जावित्री ) ज़रा से तेल मे तल कर निकाल ले
साबित धनिया बिना तेल के एसे ही भून ले
अनार दाना भी एसे ही भून ले ये सभी चीज़ें पीस कर छोरों को कढाई मे पकाते समय मिलाये
जो लोग लहसन प्याज ना डालना चाहे ना डाले
इरा जौहरी
भटूरे
ये दो तरह से बने है
पहला। सूजी का
दूसरा मैदे का सूजी या मैदे से बनाये स्वादिष्ट भटूरे
दोनों मे से जिस किसी से भी भटूरे बनाने हो एक किलो मे २०० ग्राम दही एक चम्मच चीनी और एक ही चम्मच बेकिंग पाउडर तथा आधा चम्मच नमक मिला कर अच्छी तरह मिलाये
आवश्यकतानुसार पानी मिला कर मुलायम गूँधे र तल कर बनाये
चाहे तो इसी सामग्री से रोटी ( नान ) भी बना सकते है
इरा जौहरी








