कुरकुरी पूड़ी और मसालेदार टमाटर आलू !!!!
टमाटर आलू मसालेदार !!!!
ठंडी पूड़ी गर्म तवे पर धीमी आँच पर सेक कर कुरकुरी करके मसालेदार टमाटर आलू से खाने का जो मजा है वह ताज़ी पूड़ी मे भी नही होता हमारे घरों मे त्योहारो पर पूड़ियाँ काफ़ी मात्रा मे बच जाती हैं उन्हे गर्म तवे पर सेंक कर कुरकुरी करके किसी भी सब्जी से खाइये मजा आ जायेगा हमारे बच्चो के बाबा को तो धुली उड़द की दाल के साथ ठंडी बासी पूड़ी खाना बहुत पसन्द था
टमाटर आलू मसालेदार !!!!
सबसे पहले आलू को छील कर काट कर पानी मे डाल दे
प्याज ,अदरक व लहसुन पीस कर हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक व गरममसाला मिला कर पिसा मसाला तैयार करे गर्म तेल मे जीरे से तड़का दे कर पिसा मसाला भूने
मसाला भुनने पर कटे आलू मिला कर भूने टमाटर को काट ले
पानी डाल कर पकाये और पकने पर थोड़ा गरममसाला व कटी हरीधनिया मिलाये
इरा जौहरी
गर्म तवे पर बासी पूड़ी धीमी आँच पर सेक कर कुरकुरी पूड़ी बनाये




