खिचड़ी !!!! धुली मूँग की दाल की खिचड़ी
धुली मूँग की दाल की खिचड़ी
हाजमे के लिये हल्की और पचाने मे आसान
विधि।
एक भाग धुली मूँग की दाल और दो भाग चावल बीन कर धो कर कुकर मे सतह से एक पोरा ऊपर पानी रखते हुये नमक डाल कर पकाये सीटी आने से पहले ही गैस धीमी कर दे और कुछ समय बाद बन्द
देशी घी को छौंकन के लिये गर्म करे हीग जीरा और लालमिर्च तोड़ कर डाले भूने और पकी खिचड़ी मे ऊपर से छौक लगाये
दही मे पिसा भुना जीरा व नमक डाल कर उसके संग खिचड़ी खाये
इरा जौहरी






