गोभी आलू की सब्जी और मेथी आलू का पराठा
लोहे की कढ़ाई मे बनी सब्जी का अलग ही स्वाद होता है आज मैंने लोहे की कढ़ाई मे गोभी आलू की सब्जी बनाई है
विधि
नया आलू का अलग स्वाद होता है इसका छिल्का पतला होता है
गर्म तेल मे सबसे पहले मेथी का तड़का दे कर कटी प्याज अदरक हरी मिर्च डाले भूने
कटे आलू डाले हल्दी ,धनिया , गरम मसाला डाले चलाये फिराये हल्का भूने नमक व हल्का पानी डाल कर ढक कर हल्का गलाये
हल्का गलने पर। गोभी के टुकड़े मिलाये ढक कर पकाये
कटी हरी धनिया डाल कर चला कर कुछ देर के लिये धीमी आँच पर ढक कर रख दे
गैस बन्द करके बाक़ी धनिया ऊपर से मिलाये
मेथी का साग आलू के आलू मसल कर एक दिल कर के नमक मिले गेहूँ के आटे मे भर कर पराँठा बनाये



