गोभी , मुँगौड़ी , आलू ,मटर की स्वादिष्ट तहरी !!!!
गोभी ने अपने आने की आहट दे दी है और जब आ ही गया है तो सोचा क्यों ना पूरा पूरा स्वाद लिया जाये वैसे तो जाड़े के मौसम मे गरमागरम तहरी खाने का अपना ही लुफ़्त होता ह पर हमसे जाड़े के आने का इन्तज़ार नही हुआ और हमने इसी मौसम मे गोभी मुँगौड़ी मटर आलू की तहरी बना ली हरीधनिया की चटनी और पयाज के रायते के साथ इसका स्वाद और भी बढ जाता है तो लीजिये आप सब भी इसका लुफ़्त उठाइये
गोभी , मुँगौड़ी , आलू ,मटर की स्वादिष्ट तहरी !!!!
तहरी बनाने के लिये सबसे पहले चावलो को पानी मे कम से कम आधा घंटे के लिये भिगो दे
गर्म तेल मे कटा प्याज डाले हल्का भूने मुँगौड़ी डाले भूने और फिर क्रमश: मटर आलू गोभी भी डाले और भून कर हल्दी ,धनिया ,नमक ,मिर्च , गरममसाला डाल कर भून कर भीगे धुलेचावलो को डाले और भून कर पानी डाल कर ढक कर पकाये गलाये और चटनी व रायते के संग स्वाद लेकर खाये
प्याज का रायता !!!
दही मे कटा प्याज , कटी हरीमिर्च डाल कर नमक ,सूखा पिसा पोदीना और भुना पिसा जीरा ,पिसी लालमिर्च डाल कर मिला कर रायता बनाये
सलाद !!!!
कच्चा प्याज खीरा और सेब काट कर नीबूका रस डाल कर बारहमसाले का नमक मिला कर स्वादिष्ट सलाद बनाये
इरा जौहरी





