घुइयाँ या अरबी की दही डाल कर बनी रसीली सब्जी
घुइयाँ यानी अरबी की सब्जी !!!!
आलू और प्याज की साबित गाँठ मिलाकर दही डाल कर बनाई स्वादिष्ट रसीली सब्जी
सब्जी अभी बन रही है इस लिये इतना ही
हाँ तो अब सब्जी बन कर तैयार हो गयी है तो विधि इस प्रकार है
अरबी या घुइयाँ को छील ले आलू डालना हो तो वह भी छील ले और पानी मे डाल दे जिससे उसका स्टार्च निकल जाये और बाहर रह कर वह काली भी ना पड़े
थोड़े सा तेल कढाई मे डाल कर गर्म करे और आलू घुइया डाल कर ढक कर धीमी आँच पर फ्राई करते हुये पकाये
जब फ्राई हो जाये हल्का नमक व पानी डाल कर ढक कर पुन: गलाये पकाये और गलने पर निकाल ले
अब बचे जरा से तेल मे पहले कटा प्याज डाले व हल्का फ्राई करे और थोड़े सा पिसा मसाला ( प्याज ,लहसन ,अदरक ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक ) तैयार कर ले दही भी निकाल ले
प्याज भुनने पर पिसा मसाला डाल कर भून कर फ्राई किये हुये आलू घुइयाँ मिलाये चला फिरा कर भूने प्याज की साबुत गाँठे भी मिला कर भूने सब भून कर दही भी डाले और फौरन ही चलाते हुये भूने जब किनारों पर चिपकना बन्द हो जाये चिकनाई छूटने लगे तब पानी डाल कर जितना रसा लगाना चाहें लगाये
और कढाई पर तश्तरी ढक कर उस पर पानी डाल कर कुछ समय रझाये पकाये
तश्तरीपर पानी डाल कर रझाने से सब्जी की चिकनाई नहीं उड़ती है और कम चिकनाई में भी सब्जी मे चिकनाई तैरती नज़र आती है
इरा जौहरी






