चावल और चने की दाल से बनाये स्वादिष्ट फरे
फरे !!!!!
चावल और चने की दाल से बनाये स्वादिष्ट फरे
Ira Johri फरे !!!!!
चावल और चने की दाल से बनाये स्वादिष्ट फरे
चने की दाल पानी मे भिगो कर फुला कर हीग जीरा हरीमिर्च अदरक लहसन डाल कर कम से कम पानी मे पीस ले
पीसने के बाद उसमे नमक मिला ले
चावल का आटा पानी डाल कर मॉड ले हल्का नमक भी मिलाये
कढाई मे पानी डाल कर चलनी रख कर गैस जला ले और ढक कर पानी खौलने दे
उधर चावल के आटे से छोटी छोटी लोइयों से हाथो से पूड़ी की तरह बना कर आधे मे चने की पिसी दाल चम्मच से रखे और बची आधी को मोड़ कर गुझिया का आकार दे कर चलनी पर रख कर भाप मे पकाये
पकने के बाद चाहे तो गरम गरम मोमो की तरह देशी घी में डुबो कर खाये
या फिर मसाले के साथ फ्राई कर के स्वाद ले
इरा जौहरी




