चुकन्दर की सूखी सब्जी ,और हरी मटर व आलू , अरहर की दाल के मस्त भरवाँ पराठे , मीठा चीला और टमाटर सूप!!
आज का मस्त नाश्ता
कुछ नया कुछ पुराना
आज नाश्ते में है चुकन्दर की सूखी सब्जी ,और हरी मटर व आलू , अरहर की दाल के मस्त भरवाँ पराठे , मीठा चीला और टमाटर सूप🤗🤗
विस्तृत जानकारी के लिये सभी के विषय मे अलग से पोस्ट की गयी जानकारी देखे 🙏🙏
इरा जौहरी
हरी मटर को हमने महीन टुकड़ो मे कटे आलू और मटर के छिल्कों के साथ जीरे मिर्च से छौक कर नमक मिला कर ढक कर धीमी आँच पर पकाया है
चुकन्दर की सूखी सब्जी बनाने के बाद हमवे उसी कढाई मे टमाटर का सूप डाल कर पका दिया है इससे सूप का रंग बहुत बढिया आया है और मीठा चीला हमने गुलाबजामुन की बची हुई चाशनी मे गेंहूँ का आटा पानी के साथ घोल कर चिकनाई लगे गर्म तवे पर घोल फैला कर धीमी आँच पर सेक कर बनाया है
इरा जौहरी

चुकन्दर की सूखी सब्जी , मटर आलू , गुलाबजामुन की चाशनी से बना चीला व टमाटर सूप
१९/१/२०१८



