जाड़े के मौसम का मस्त भोजन
जाड़े के ठंडे ठंडे मौसम मे गर्माहट देता मस्त मस्त भोजन
बथुआ काट कर गेंहूं के आटे मे मिला कर बनाया गये पराठे को जीरे मिर्च से छौके हुये टमाटर (चाहे तो हल्की मिठास मिला कर खट्मिट्ठा बनाये )गाजर नींबू हरीमिर्च का अचार व कच्चे टमाटर की चटनी के साथ साथ जाड़े की शान आग पर भुनी शकरकन्दी को धनिये के नमक के साथ नोश फरमाइये
इरा जौहरी


घर मे उबली शकरकन्दी आग पर भून कर मजे का स्वाद पाये
छिल्का छील कर हरी धनिया के नमक के साथ खाये
# हरीधनिया का नमक
हरी धनिया का नमक भोजन का स्वाद तो बढ़ाता ही है स्वास्थ्यप्रद भी होता है हरीधनिया के साथ हरीमिर्च व नमक मिला कर पीस कर यह नमक बणाया जाता है इसमे कच्चा लहसुन भी मिला कर पीसने पर स्वाद और गुण दोनों ही बढ जातें है
इरा जौहरी
कच्चे टमाटर की चटनी !!!
कच्चा टमाटर काट कर हरीधनिया हरीमिर्च जीरा नमक मिला कर पीस कर स्वादिष्ट चटनी बनाये
इरा जौहरी चाहें तोलहसुन भी मिला कर पीस सकते है
इरा जौहरी
बथुये का पराठा !!!!
हरा बथुआ साफ करके काट कर गेंहूँके आटे मे हीँग नमक मिर्च के साथ मिला कर हल्का पानी डालते हुए आटा मॉड कर रोटी या पराठा बनाये
इरा जौहरी



खट्मिट्ठे टमाटर !!!!!
पकेलाल टमाटर काट कर गर्म तेल मे जीरे मिर् से छौंक कर नमक ,हरीमिर्च व अदरक डाल कर चला फिरा कर पाणी डाल कर पकाये कटी हरीहनिया से सजाये खट्टे टमाटरो को खट्मिटठे बनाने के लिये स्वादानुसार चाहें तो हल्की मिठास मिलाये
इरा जौहरी





