जिमीकन्द के कबाब , रोल्स व रसीली सब्जी

जिमीकन्द के कबाब रोल्स व रसीली सब्जी !!!!!
दीपावली के आगमन पर जिमीकन्द या सूरन की बाजार मे आने की शुरुआत हो जाती है जिमीकन्द अगर खुजलाये या अकराये नही तो बहुत ही स्वादिष्ट बनता है चाहे सूखी सब्जी या फिर रसीली सब्जी या फिर कबाब , भर्ता ,रोल्स या अचार कुछ भी बनाइये सभी बहुत स्वादिष्ट होते है आज मन किया कि कबाब व रोल्स बनाये जाये और साथ मे थोड़ी रसीली सब्जी भी बना ली कबाब व रोल्स तो चटनी , प्याज के साथ खाना खाने से पहले ही खत्म हो गये सब्जी रोटी के साथ खाई गयी वह भी बहुत बढिया लगी
इरा जौहरी
———-
जिमीकन्द को फिटकरी इमली या इमली की पत्ती या फिर खटाई डाल कर पानी मे उबाले तो जिमीकन्द खुजलायेगा या अकरायेगा नही

जिमीकन्द के कबाब व रोल्स !!!!!
जिमीकन्द को उबाल कर छील कर भर्ता बना कर नमक मिर्च हल्दी धनिया गरममसाला चाटमसाला पिसा लहसन प्याज अदरक और बेसन या भुने चने का आटा मिला कर हरी धनिया ,हरे प्याज की पत्तियाँ कुछ मेंथी के साग की भी पत्तियाँ काट कर मिलाये बढिया लाल लाल सेके चटनी व प्याज के संग स्वाद का मजा ले चाहे तो ऊपर से थोड़ा नींबू का रस भी डाले
इरा जौहरी
———-
रसीला जिमीकन्द !!!!!!!
गर्म तेल मे टुकड़े फ्राई करके पिसा मसाला ( प्याज लहसन अदरक हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला ) भून कर पानी डाल कर गाढी ग्रेवी मे ही तले हुये टुकड़े डाल कर रझाये और पानी सूखने पर भुनने पर ज़रूरत के हिसाब से पानी डाल कर रसा लगा कर रझाये और पकने पर ऊपर से अमचुर पाउडर या चाटमसाला मिलाये
इरा जौहरी

 

  • जिमीकन्द को फिटकरी इमली या इमली की पत्ती या फिर खटाई डाल कर पानी मे उबाले तो जिमीकन्द खुजलायेगा या अकरायेगा नही
  •  जिमीकन्द को उबाल कर छील कर भर्ता बना कर नमक मिर्च हल्दी धनिया गरममसाला चाटमसाला पिसा लहसन प्याज अदरक और बेसन या भुने चने का आटा मिला कर
  • हरी धनिया ,हरे प्याज की पत्तियाँ कुछ मेंथी के साग की भी पत्तियाँ काट कर मिलाये
  • https://www.facebook.com/johri.ira/posts/811284019013378 इरा जौहरी पेज का लिंक