जिमीकन्द के सैन्डविचेज
जिमीकन्द के सैन्डविचेस !!!
जिमीकन्द को पसन्द करने वालों के लिये आज हम एक नये कलेवर मे जिमीकन्द लाये है जिमीकन्द की सब्जी ,कबाब ,रोल्स व अचार का स्वाद चख़ने के बाद दिल किया कि अब कुछ नया ट्राई करते है जिमीकन्द का भर्ता भी बहुत स्वादिष्ट बनता है तो आज जो जिमीकन्द भर्ता बनाने के लिये बचा कर रखा था उसका भर्ता बना कर भून कर दो ब्रेड पीस के बीच मे रख कर सेक कर सैन्डविचेस बना लिये जो बहुत ही स्वादिष्ट बने सबसे पहले जिमीकन्द को फिटकरी इमली या इमली की पत्ती या फिर खटाई डाल कर पानी मे उबाले तो जिमीकन्द खुजलायेगा या अकरायेगा नही
इरा जौहरी
—– —-
विधि
जिमीकन्द के सैन्डविचेस मे भरने के लिये भर्ता बनाने की विधि
गर्म तेल मे कटा प्याज हल्का भून कर हरीमिर्च मिला कर उबला मसला जिमीकन्द मिला कर कटा टमाटर भी डाल कर अच्छी तरह भूने नमक मिर्च चाटमसाला मिलायेथोड़ी सी कटी हुई मेथी की पत्तिया भी मिलाये और तवे पर धीमी ऑच मे या सैन्डविच मेकर मे सेक कर सैन्डविचेज बनाये अपने स्वादानुसार एसे ही खाये या फिर सॉस लगा कर स्वाद के मजे ले
जिमीकन्द के सैन्डविचेस मे भरने के लिये भर्ता बनाने की विधि
गर्म तेल मे कटा प्याज हल्का भून कर हरीमिर्च मिला कर उबला मसला जिमीकन्द मिला कर कटा टमाटर भी डाल कर अच्छी तरह भूने नमक मिर्च चाटमसाला मिलाये
थोड़ी सी कटी हुई मेथी की पत्तिया भी मिलाये और तवे पर धीमी ऑच मे या सैन्डविच मेकर मे सेक कर सैन्डविचेज बनाये अपने स्वादानुसार एसे ही खाये या फिर सॉस लगा कर स्वाद के मजे ले





