जीरे मिर्च की देशी घी मे बनी तरोई की रसीली सब्जी

देशी घी मे बनी जीरे मिर्च की तरोई !!!
कुछ सब्ज़ियाँ बिना मसाले की बनाने पर अपने स्वभाविक स्वाद के कारण बहुत ही स्वादिष्ट लगती है हमारे पूज्य ससुर जी को जीरेमिर्च से देशी घी मे छुकी तरोई बहुत पसन्द थी आज जब यह तरोई बनाई तो बरबस ही उनकी याद आ गयी वो बहुत शौक से इसे खाते तो थे ही ख़ुद ही चाकू ले कर इसे अपने स्टाइल से काटते भी थे और जब मन होता था कहते थे चलिये हटिये बहूरानी आज तो हम बनायेगे और वो बहुत मन से इसे बनाते भी थे और कहते थे आज हमने सब्जी बनाई है जरा स्वाद ले कर तो देखिये और हाँ उस समय यह तरोई हमारे घर मे पीतल के भगोने मे धीमी आँच पर पकाई जाती थी
इसे बनाना बहुत आसान है
विधि
तरोई छील कर साफ करके गोल गोल काट ले कुकर मे थोड़ा देशी घी डाले जीरा और कुटी लालमिर्च से तड़का दे तरोई डाले चला फिरा कर एक चमचा पानी डाले और नमक डाल कर ढक कर या सीटी लगा कर पकाये
और हाँ हमने तरोई के साथ कुछ आलू भी काट कर मिलाये है तरोई मे पड़े आलू का स्वाद भी बदल जाता है
इरा जौहरी