तन्दूरी गोभी !!!!
तन्दूरी गोभी !!!!
हमारे स्टाइल से कढाई मे बनाइये तन्दूरी गोभी !!!!
हमने यह हल्की चिकनाई मे कढाई मे बनाई है स्टाइल तन्दूरी गोभी का और बनायी कढाई मे है बहुत आसानी तरीके से आप चाहे तो इसी विधि से अधिक चिकनाई मे काजू डाल कर भी बना सकते है
बिना तन्दूर के तन्दूरी गोभी कढाई मे बनाये
इरा जौहरी
========
विधि
हमने इसके लिये छोटे छोटे गोभी लिये है और साथ मे गोभी के डन्ठल व आलू के कुछ टुकड़े भी डाले है
१ सबसे पहले गोभी को साबित ही धो कर साफ करे और हल्की चिकनाई मे नमक डाल कर पानी का छिट्टा देते हुये ढक करभूनते हुये गलाये
२ जब गोभी भुन कर पूरी तरह गलने से कुछ कम गल जाये तब सब सब्जी निकाल ले
३ अब बचे तेल मे हीग जीरे का तड़का देते हुये कटा टमाटर भूने
४ पिसा मसाला ( पयाज अदरक लहसन हल्दी धनिया मिर्च गरममसाला ) डाल कर हल्का पानी भी डाल कर भूने
५ चाहे तो काजूपेस्ट भी मिलाये थोड़ा खोया या मलाई भी मिला कर भूने
६ जब सब भुन जाये भुना गोभी व बाकी सब चीजे भी डाल कर (मसाले को गोभी पर चारो ओर से लपेट दे ) धीमी आँच पर भूने और हरी धनिया और चाहे तो काजू से भी सजाये





