तवा सब्जी और पराठा
तवा सब्जी और पराठा
तवा सब्जी मे कई तरह की मिली जुली सब्ज़ियों का अपना ही मजा होता है रोजबनने वाली सब्ज़ियों मे से थोड़ीथोड़ी सब्जी हमने बचा ली थी फिर सबको मिला कर एक बार मे यह तवा सब्जी बनाई सब्ज़ियों को बनाने मे भी सभी मे थोड़ा थोड़ा ही अन्तर है पर एक साथ सभी आसानी से बन भी गयी हमने इसको कुछ इस तरह बनाया
विधि
करेलो मे चीरा लगा कर नमक मिला कर एक घंटे के लिये रख दे जिससे कड़वाहट निकल जाये
कच्ची अरबी छील कर अच्छी तरह धो कर कट लगाकर तवे पर गर्म तेल मे फ्राई कर के किनारे करे परवल मे भी बीच मे कट लगाकर फ्राई करके किनारे करे और कट लगे करेलो को भी अच्छी तरह धो कर फ्राई करके किनारे कर ले
अब तवे पर बीच मे कटा प्याज भूनकर पिसी मेथी ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,नमक डाल कर भूने और जितना मसाला करेलो मे भरना हो उतना किनारे करके बचे हुये मेथोड़ाबेसन मिला कर हल्का पानी डाल कर भून करबेसनी मसाला तैयार करे और बचे हुये में दही मिलाकर करेलो मे भरने के लिये थोड़ी सौंफ भी मिला कर भून कर मसाला तैयार करे और करेलो मे भरे
भिन्डी की ऊपर से टोपी व नीचे से पूछ वाला भाग काट कर बीच मे चीरा लगाये और बेसनी मसाले को भिन्डी व परवल मे भरे
अब तवे पर बीच मे जरा सा तेल डाल कर अजवाइन मिर्च का तड़का देकर सबसे पहले फ्राई की हुई घुइया डाले पानी के हल्का छींटा दे चला फिरा कर भूने और तवे पर किनारे करे और सभी सब्ज़ियों को बारी बारी से फ्राई कर के और सभी पर ऊपर से चाट मसाला बुरक कर स्वादिष्ट तवा सब्जी बनाये
इरा जौहरी


तवा सब्जी और पराठा
९/८/२०१७


