दाल मे पड़े मजेदार फरे

तरकन की भिन्डी संग दाल फरे
अरहर की दाल मे पड़े आटे मे बेसन भर कर बने फरे !!!!
बेसन को हीग जीरा नमक मिर्च तेल और पानी के साथ गूँध ले रोटी के मड़े आटे मे हल्का नमक मिलाये आटे की लोई मे बेसन भर कर लोई बना कर हल्के हाथो से दबा कर फरे बनाये कुकर मे अरहर की दाल नमक हल्दी और पानी डाल कर गैस पर रखे गैस जला ले उबलती दाल मे फरे बना कर डालते जाये और चला कर सीटी लगा कर दाल पकाये
दाल पकने पर हीग जीरा प्याज राई मिर्च लहसन भून कर छौक लगाये
इरा जौहरी

बेसन मे डालें हीँग नमक जीरा मिर्च

और आटे मे नमक

दोनो को अलग अलग माँड़े

आटे की लोई मे मड़ा हुआ बेसन रख कर  गोलियाँ बना कर हथेली से दबा कर फरे बनाये

और उबलती दाल मे डाल कर पकाये 

 

दाल पकने पर हीग जीरा प्याज राई मिर्च लहसन भून कर छौक लगाये