दीपावली स्पेशल भोजन !!!!!!
दीपावली स्पेशल !!!
गोवर्धन पूजा के बाद बना पक्का खाना !!!
पूड़ी कचौड़ी को हम लोगो के यहाँ पक्का खाना कहा जाता है त्योहारों और पर्व पर परम्परा के हिसाब से रोटी नही बनाई जाती है हाँ अब समय के हिसाब से बदलाव आ गया है तो हमारे घर मे भी बनाई गयी हरी मेथी को उबाल कर पीस कर बनाई गयी हरी पूड़ियाँ और आलू भरी कचौड़ियाँ और साथ ही गेहूँ के आटे से बनी सफेद पूड़ी व कचौड़ी और रसीली मटर पनीर व सिंघाड़े की सब्जी तथा सूखी मेथी आलू की सब्जी व चटनी यह सब हमारी जिठानी मधु जौहरी ने बनाया है हमने बस उनका साथ दे दिया है और हम जब साथ होते है अपने दोनो के लिये जो हरीमिर्च की कचौड़ियाँ बनाते है यानी आलू की कचौड़ी मे खूब सारी हरीमिर्च डाल कर बड़ा कचौड़ा बनाते है जो बहुत ही बढिया लगता है
इरा जौहरी।
———–
सिंघाड़े की सब्जी !!!!
कच्चे सिंघाड़े छील कर गर्म तेल मे जीरे गा तड़का दे कर पिसा मसाला व टमाटर डाल कर सब भून कर पानी डाल कर रसा लगा कर पकाये
मटर पनीर की सब्जी !!!!
पनीर के टुकड़ो को धीमी ऑच मे फ्राई करके पिसा मसाला भून कर टमाटर व मटर भी डाल कर भून कर पनीर भी डाले और चला फिरा कर रसा लगा कर पकाये रझाये पकने के बाद थोड़ा गरममसाला ऊपर से भी मिलाये
मेथी की हरी पूड़ियाँ व कचौड़ियाँ !!!!!!!!
मेथी का साग बीन धो कर उबाल कर पीस ले हीग ,नमक , मिर्च ,मिला कर गेहूँ के आटे मे डाल कर मॉड,कर पूड़ी व आलू का भर्ता भर कर तल कर कचौड़ी बनाये
Www.irajohri.com

आलू के कचौड़े !!!!!
कचौड़ियाँ छोटी छोटी बनती है और कचौड़ा बड़ा और जब उसे खूब सारी हरीमिर्च डाल कर बनाया जाये तो उसका मजा ही कुछ और हो जाता है
मेथी की हरी पूड़ियाँ व कचौड़ियाँ !!!!!!!!
मेथी का साग बीन धो कर उबाल कर पीस ले हीग ,नमक , मिर्च ,मिला कर गेहूँ के आटे मे डाल कर मॉड,कर पूड़ी व आलू का भर्ता भर कर तल कर कचौड़ी बनाये




