दूधिया फूल गोभी तथा हरी धनिया का पराठासंग लहसुन की चटनी !!!
दूधिया गोभी तथा हरीधनिया का पराठा और हरीधनिया की ही स्वास्थ्यवर्धक लहसन हरीमिर्च की चटनी !!!!
दूधिया गोभी यानी दूध डाल कर बनाया यह स्वादिष्ट गोभी !!!
दूधिया गोभी !!!!
यानी दूध डाल कर बनाया गोभी
सबसे पहले गोभी काट कर गर्म पानी मे नमक डाल कर कुछ देर के लिये भिगो दे
गर्म तेल मे जीरे का तड़का दे कर कटा प्याज डाले और थोड़ा चला फिरा कर हल्का भून कर प्याज के गुलाबी होने से पहले ही कटा गोभी मिलाये कटी हरीमिर्च व अदरक भी मिलाये नमक डाल कर थोड़ा चला फिरा कर ढक कर हल्का पकाये और चला फिरा कर खुला ही पका कर गलाते हुये भूने चाहे तो गोभी के साथ डण्ठल भी काट कर मिलाये सब डन्ठल व गोभी गलने तक पकाये और दूध सूखने तक भूने गरममसाला मिलाये और हरीधनिया से सजा कर परोसे
इरा जौहरी



