दोपहर का सम्पूर्ण भोजन
Ira Johri हमारे द्वारा बनाये गये लगभग सभी पुराने व्यनजन होते है जो आज की जीवन शैली मे ढले हुये अक्सर झटपट बन जाते है इन्ही चींजो को जब माँ बनाती है तो वो बड़े ही धैर्य और कुशलता से बनाती है और वो बताती है कि जब वो बहू बन कर आई थी तो हमारी बुआ दादी के साथ उनका रहना हुआ था और वो बड़े ही रसाइन से भोजन धीमी ऑच पर पानी के छिट्टे दे दे कर भून कर भोजन पकाती थी और कहती थी जितना स्वाद का भोजन वो बनाती है आगे की बहुये नही बनायेगी माँ कहती है उनके पकाये भोजन मे बहुत स्वाद होता था और अब वह स्वाद नही आता
Ira Johri दोपहर का शानदार स्वास्थ्यवर्धक भोजन !!!
भरवाँ करेला , हीग प्याज मिर्च से छुकी धुली उर्द की दाल ,चावल ,मीठा दही जिसमें केला व सेब फलो को काट कर डाला गया है हरीधनिया लहसन मिर्च का नमक साथ मे नीबू भी है इस नमक पर नीबू का रस डाल कर स्वादिष्ट चटनी का भी मजा आता है और इसी हरीधनिया लहसन के नमक से सलाद मे भी स्वाद जगाया है और साथ ही सादा दही भी है , रोटी गरम गरम सिक रही है






