दोपहर का सम्पूर्ण भोजन !!!
आज दोपहर का भोजन !!!!!!!
हींग मिर्च से छुकी और देशी घी मे भुना प्याज पड़ी धुली उड़द की दाल ,मोटी रोटी ,बेसनी मोटी मिर्च और टमाटर की चटपटी मिर्चें और पीठे का केला व आलू चटनी चूल्हे की ऑच पर सिकी बड़ी बड़ी मोटी रोटी का स्वाद किस किसने चखा है वही स्वाद मैने गैस की धीमी ऑच पर लाने का प्रयास किया है धीमी ऑच पर सिकी मोटी रोटी हो और उस पर देशी घी लगा हो और साथ मे धुली उड़द की दाल हो तो स्वाद के क्या कहने
इरा जौहरी
———–
धुली उड़द की दाल !!!!
हल्दी नमक डाल कर दाल पकाये देशी घी मे हींग मिर्च भून कर छौक लगाये कच्चा प्याज देशी घी मे भून कर दाल मे ऊपर से डाले
बेसनी मोटी मिर्च और टमाटर की चटपटी मिर्चें और पीठे का केला आलू !!!!!
पीठे का केला आलू !!!!!!
पीठा यानी चावल का आटा या चौरीठा
सबसे पहले केला व आलू को छील कर लम्बाई मे काट ले
चावल का आटा या चावल भिगो कर पीस कर मिलाये
नमक मिर्च हल्दी धनिया गरममसाला मेथी मिलाये पानी डाल कर गीला करके सब मिलाये गर्म तेल मे कटा प्याज भूने सारी सामग्री उसमे डाल दे थोड़ा पानी डाल कर ढक कर गलाये पकाये व किनारों पर तेल छोड़ने तक भूने
इरा जौहरी
बेसनी मोटी मिर्चें !!!!🌶🌶🌶🌶
सबसे पहले मिर्चों के बीच मे लम्बाई मे चीरा लगा दे
गर्म तेल मे फ्राई करे कटा प्याज भून कर बेसन डाले बेसन हल्का भून कर हींग, हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,गरममसाला नमक व लाल मिर्च डाले पानी के छिट्टे देते हुये फिर से भूने और फ्राई की हुई मिर्चों मे भर कर धीमी ऑच पर सेके और भूने
इरा जौहरी
टमाटर वाली चटपटी मिर्च !!!!
बनाने मे आसान खाने मे ऊ सी सी उई 🌶🌶🌶🌶🌶
गर्म तेल मे चौकोर कटा प्याज डाल कर हल्का भून कर मोटे टुकड़ो मे कटी शिमला या मोटी मिर्च डाले चला फिरा कर टमाटर और स्वादानुसार तीखी पतली वाली हरी मिर्च भी डाले चलाये फिराये पिसी हल्दी मेथी नमक डाले चला फिरा कर भून कर चटपटी टमाटर वाली मिर्चें तैयार करे
Www.irajohri.com





