नमकीन शोले !!!!!एक हल्का फुल्का नाश्ता
हल्का फुल्का नाश्ता !!!!!
नमकीन शोले !!!!!
शाम का समय और चाय की इच्छा फिर चाय के साथ कुछ खाने को चाहिये बस दिमाग के घोड़े दौड़ाने लगे कि क्या बनाऊँ क्या बनाऊँ फिर कुछ बना ही लिया जरा देख कर बूझिये तो कि हमने क्या बनाया
पहले हमने सूजी व मैदा निकाली चलो कुछ मठरी ही बना लेते है फिर जो हम पहले कभी बना चुके हैं उससे कुछ हट कर बनाने का मन कर रहा था बेटा भी पास मे नही था तो कोई नया प्रयोग भी कर सकते थे भूख हल्की ही थी तो हल्का ही बनाना था तो उसी मैदा व सूजी मे नमक, पिसी लाल व कालीमिर्च ,गरममसाला , कटी हरीमिर्च व हरीधनिया और थोड़ा दही मिला कर मुलायम आटा तैयार किया और उसे किसी सपाट जगह पर चपटा करके टुकड़ो मे काट कर दस मिनट या कुछ समय के लिये छोड़ दे इतनी देर मे सूजी फूल जायेगी और कटे टुकड़े आसानी से हाथ पर आ जायेंगे
थोडी सी सूजी व मैदा में पानी डाल कर पतला घोल तैयार करें और उसमे ये टुकड़े डुबो कर पहले तेज़ फिर हल्के सिंक जाने पर धीमी आँच पर तले इससे ये अन्दर तक बढिया सिंक जायेंगे
इरा जौहरी
कुछ नाम इस लिये अभी तक नही दिया क्योंकि कुछ समझ ही नही आया कि इसको क्या नाम दूँ
सुगन्धा रात्रा जी का सुझाया नाम सही बैठता लगा तो वही रख दिया यह नमकीन भी है और गरमागरम शोले की तरह भी है तो “नमकीन शोले “नाम हो गया
सही है ना साथियों




