नवरात्रि स्पेशल शाम की चाय संग साबूदाना रोल्स व बड़े इंज्वाय करिये
नवरात्रि स्पेशल
शाम की चाय संग साबूदाना रोल्स व बड़े इंज्वाय करिये

खट्मिट्ठा टमाटर
पका टमाटर काट कर गर्म देशी घी मे जीरे मिर्च से छौक कर अदरक कुचल अथवा काट कर डाल कर जरा सा पानी भी डाल कर स्वादानुसार सेधा नमक डाल कर पकाये गलाये और पकने पर स्वादानुसार या हल्की मिठास मिला कर खट्मिटठे टमाटर बनाये हरीधनिया से सजाये
इरा जौहरी

कच्चे आम की खट्टी चटनी
कच्चा आम छील कर गुठली निकाल कर पोदीना ,हरी मिर्च ,नमक ,जीरा व सेधानमक के साथ मिला कर पीस कर खट्टी चटनी बनाये
इरा जौहरी
नवरात्रि स्पेशल
१८/३/२०१८




