नींबू के छिल्के का पानी वाला अचार
नीबू के छिल्के का पानी वाला स्वादिष्ट अचार
यू तो नीबू का रस निकाल कर छिल्के फेक दिये जाते है इस बार इन छिल्को का अचार बना कर देखिये
इस अचार का खट्टा खट्टा पानी बहुत बढिया लगता है खाना भी हजम करता है
इरा जौहरी
विधि और सामग्री
रस निचुङे नीबू के छिल्के
हल्दी नमक राई मिर्च पानी सब आवश्यकता ,इच्छा व स्वादानुसार
एक जार मे नीबू के निचुङे हुये छिल्के रखे
हल्दी राई नमक मिर्च। व पानी डाले मिलाये एक दिन बाद खाने के लिये तैयार है इसका पानी स्वाद व हाजमे को दुरुस्त रखने वाला है

रस निचुड़े नींबू के छिल्के

नमक

हल्दी डाले

राई डाले

और पानी भी डाले

सब मिला कर एक दिन धूप दिखाये




