पंचमेल दाल और दाल से बने व्यन्जन !!!!
पंचमेल दाल और दाल से बने व्यन्जन !!!!
इडली , दोसा , बड़ा या उत्तपम जो चाहे बनाइये
पंचमेल
पंचमेल यानी पाँच तरह की मिली जुली एक ही समूह वर्ग की चीजे
पाँच तरह की दालें मिला कर स्वादिष्ट दाल बनाई जाती है व पाँच तरह की दालो को भिगो कर पीस कर पिसी दाल से बड़े पकौड़ियाँ व पिट्ठी बना कर यानी भून पका कर सुखा कर भरावन सामग्री बना कर कचौड़ी या पराठे भी बनाये जाते इसमे छिल्के या बिना छिल्के दोनो तरह की दालों का प्रयोग होता है दक्षिण भारतीय व्यन्जन दोसा इडली उत्तपम बनाने के लिये भी इस तरह से पाँच तरह की दालों को मिला कर उपयोग मे लाया जा सकता है और तो और इसका घोल बनाने के लिये दालों के साथ गेहूँ का अनाज भी मिलाया जा सकता है आज हमने इसी तरह का घोल बनाया है जिसमें एक भाग दाल ली है जिसमें पाँच तरह की दालें बराबर मात्रा मे ली है और तीन भाग चावल के लिये है जिन्हें पाँच छ: घंटे पानी मे भिगो कर फुला कर करी पत्ता व हरीमिर्च के साथ पीसा है इस घोल से जो भी व्यन्जन बनाया जायेगा उसमे करीपत्ते की एक अलग खुशबू व स्वाद आयेगा
इरा जौहरी

मुस्कराइये कि इडली साँभर मे है 😜😜😜
आज हमने पाँच दालों को मिला कर इडली बनाई है यानी एक भाग पाँच दालें व तीन भाग चावल पानी मे भिगो कर फुला कर पीस कर साँचे मे डाल कर पका कर ये इडली नी है मुँह बनाने के लिये गाजर व आँखोके लिये पकी राजमा का प्रयोग किया है
सबसे पहले पंचमेल दालों को तीन गुना चावल संग पानी मे डाल कर भिगो दे
करीपत्ता व हरीमिर्च मिला कर फूली हुई सामग्री पीसे
छ: सात घंटे ढक कर रख कर खमीर उठाये
स्टैन्ड की कटोरियों ने चिकनाई लगा कर चित्रानुसार कुछ इस तरह रखे और भाप मे कुकर की सीटी निकाल कर पका कर इडली बनाये
टमाटर की चटनी !!!
अदरक ,नमक ,मिर्च ,हरीधनिया ,लहसुन ,जीरा के साथ कच्चा टमाटर मिला कर पीस कर टमाटर की चटनी बनाये
गरी और मूँगफली दाने की चटनी !!!
मूँगफलीदाना , गरी , करीपत्ता व हरीधनिया हरीमिर्च मिला कर पीस कर नमक मिला कर चटनी बनाये और दही मिला कर नया स्वाद पाये
साँभर !!!!
साँभर के लिये हमने अरहर की दाल मे थोड़ी धुली मसूर की दाल भी मिलाई है इससे दाल फूल कर बढ जाती है
सबसे पहले धुली दाल मे कटी सब्जी व प्याज के साथ हल्दी नमक व साँभर मसाला डाल कर उबाल कर पकाये
गर्म तेल मे हीँग ,राई ,करीपत्ता ,कटी गाजर वलालमिर्च डाल कर भून कर थोड़ा इमली का गूदा या रस मिला कर छौंकन सामग्री से पकी दाल को छौंक कर रझा कर साँभर बनाये

साँभर !!!!
साँभर के लिये हमने अरहर की दाल मे थोड़ी धुली मसूर की दाल भी मिलाई है इससे दाल फूल कर बढ जाती है
सबसे पहले धुली दाल मे कटी सब्जी व प्याज के साथ हल्दी नमक व साँभर मसाला डाल कर उबाल कर पकाये
गर्म तेल मे हीँग ,राई ,करीपत्ता ,कटी गाजर वलालमिर्च डाल कर भून कर थोड़ा इमली का गूदा या रस मिला कर छौंकन सामग्री से पकी दाल को छौंक कर रझा कर साँभर बनाये

दोपहर के भोजन मे दोसा फरमाइये
मिली जुली दालों को पीस कर बनाये गये घोल से आज हमने दोसा बनाया और वह भी बढिया बना आप लोग भी नोश फरमाइये
कल का पिसा घोल रखा ही था तो आज दोसा खाने के लिये मन मचल उठा बस थोड़े से आलू उबाल कर करीपत्ता राई मिर्च व प्याज से छौक कर पिसी मेथी व हल्दी डाल कर सब भून कर झटपट आलू की भरावन सामग्री बनाई और हल्दी नमक कटा प्याज व लौकी डाल कर साथ मे साँभर मसाला भी डाल कर अरहर व मसूर की दालें मिला कर पका कर हीँग राई करीपत्ता व लालमिर्च से छौंक कर इमली के रस के साथ पका कर स्वादिष्ट साँभर बना ली गरी मूँगफली को करीपत्ते व हरीधनिया हरीमिर्च नमक के साथ पीस कर बनी चटनी हमारे पास थी ही तो सब कुछ झटपट बन गया और मजा भी आ गया
इरा जौहरी
विधि
चमचे से गर्म तवे पर घोल डाल कर फैला कर चिकनाई लगा कर एक हल्का तरफ सिंकने के बाद पलट कर भी हल्का सेंक ले
बीच मे आलू का मसाला रखें
अपने पसन्दीदा स्टाइल से मोड़े
तीन तरफ से मोड़ कर तिकोना दोसा बनाये

आलू मसाला !!!
गर्म तेल मे राई मेथी मिर्च से छौंक लगा कर कटा प्याज डाले और हल्दी नमक डाल क रचला फिरा कर आलू मिलाकर भून कर आलू मसाला बनाये 


