पत्तागोभी के पत्तो से बने चटपटे मज़ेदार पत्तारोल्स् ,उत्तर भारतीय देशी तरीके से बना सरसो का साग और पराठा !!!!
पत्तागोभी के पत्तो से बने चटपटे मज़ेदार पत्तारोल्स् ,उत्तर भारतीय देशी तरीके से बना सरसो का साग और पराठा !!!!
रोल्स खाइये चटपटी चटनी और टमाटर सॉस के साथ जाड़े के मौसम को इन्ज्वाय करिये
इरा जौहरी
सरसो का साग !!!
सरसो के साग को काट कर गर्म तेल मे प्याज लहसन अदरक भून कर छौक कर नमक डाल कर खुला खुला ही पकाये व भूने
पत्तागोभी रोल्स !!!
ये पत्तागोभी रोल्स हमने पत्तागोभी यानी बन्दगोभी के पत्तो मे बेसन के साथ कई सब्ज़ियाँ मिला कर भर कर बनाये है हमने टमाटर , सोया ,मेथी ,प्याजा ,सरसो ,बन्दगोभी , हरीमिर्च का प्रयोग किया है आप और भी सब्ज़ियाँ मिला सकती है यह मैने पहली बार प्रयोग के तौर पर बनाई पर बहुत ही स्वादिष्ट बने गरमगरम खाने मे बहुत ही मुलायम बने और ठंडा होने पर आसानी से काट कर दुबारा फ्राई करके चटनी के साथ खाने मे तो बस मजा ही आ गया
बन्दगोभी रोल्स बनाने की विधि !!!
बेसन मे हींग नमक मिर्च टमाटर , सोया ,मेथी ,प्याजा ,सरसो ,बन्दगोभी , हरीमिर्च मिला कर हल्का पानी डाल कर सब मिला कर गाढा घोल बनाये और बन्दगोभी के पत्तो मे थोडी थोड़ी सामग्री रखते हुये रोल्स बना कर तवे पर चिकनाई लगा कर धीमी ऑच मे ढक कर फ्राई करे ठंडे होने पर टुकड़े काट कर दुबारा सेक कर स्वाद के मजे ले
इरा जौहरी






















