पनीर की मदमस्त सब्जी !!
पनीर की मदमस्त सब्जी बनाइये हमारे स्टाइल से
आज बाजार मे कोई सब्जी ही समझ में नहीं आई तो सबसे आसान सब्जी पनीर की अपने स्टाइल से बना ली जो सभी को बहुत पसन्द आई और झटपट बन भी गयी
विधि
हमारे स्टाइल से २५० ग्राम पनीर की सब्जी बनाने के लिये चाहिये नीचे चित्रानुसार एक टमाटर ,एक प्याज ,थोड़ी सी अदरक , हरीधनिया एक कटोरी मलाई और सब्जी मसाला ( हल्दी ,धनिया ,मिर्च ,गरममसाला ,नमक )
सबसे पहले कढाई मे थोड़ा तेल डाल कर गर्म करे और उसमे कटा प्याज व लहसुन डाल कर भूने फिर उसी मे कटा टमाटर डाले वह भी भून कर समस्त सामग्री निकाल कर ठंडी करके पीस ले
कढाई के बचे जरा से तेल में ही जीरा चटका कर पनीर डाल कर थोड़ा चला फिरा कर हल्का भूनें और सब्जी मसाला डाल कर चला फिराकर भुनी पिसी सामग्री डाल कर मिलाते हुये चलाये आधी कटोरी मलाई डाल दे और फौरन ही कुछ समय चला कर थोड़ा पानी डाले इस सब्जी मे रसा गाढा अच्छा लगता है तो पानी कम ही डालें हल्की खंदक लगते ही गैस बन्द कर के सब्जी के ऊपर बची मलाई डाल कर गरममसाला भी बुरक देँ और कटी हरीधनिया से सज़ा कर गर्म गैस पर ढक कर कुछ समय सब्जी को रहने दे
नोट
आप चाहे तो मसाला डालते समय थोड़ा काजू पेस्ट भी डाल सकते है इससे स्वाद और बढिया आयेगा
इरा जौहरी

पनीर की मदमस्त सब्जी
३/७/२०१७




