पनीर हौचपौच
पनीर !!!!
सबका मनभावन पनीर !!!
जब खाना हो पनीर और खाना हो कुछ अलग स्वाद मे मसाला भी नही और चाइनीज़ जायका भी नही तो बनाये पनीर हौचपौच यह नाम भी हमी ने दिया है अभी अभी । आपको कुछ और नाम समझ मे आये तो वह दे दीजिये
आज पनीर भी घर मे ही दूध को दही से फाड़ कर तैयार कर लिया और ठंडे पानी में डाल कर झट से तैयार कर के झटपटविधि से बना भी लिया और स्वाद भी नया और लाजबाब आया 🍛🍛🍛🍛
पनीर हौच पौच !!!!
गर्म तेल मे कटा प्याज डाले थोड़ा चलाये फिराये कटा टमाटर डाले जरा सी चीनी य टमाटर सॉस डाले और पनीर के टुकड़े डाल कर चलाये फिराये थोड़ी लालमिर्च व गरम मसाला भी डाल कर चला फिरा कर पनीर हौच पौच बनाये। हरीधनिया से सजाये
घर पर पनीर बनाने की विधि !!!
ऑच पर दूध खौलने के लिये रखे और गर्म दूध मे दही अथवा नीबू का रस डाल कर दूध को फाड़ कर पनर बनाये दूध फटने पर गैस बन्द कर दे और मोटे कपड़े से फटा दूध छान ले कपड़े मे पनीर रह जायेगा इसे भारी चके ( चकले ) से दबा दे और फिर ठंडे पानी मे डाल दे इससे मुलायम पनीर बनेगा
दोबारा पनीर बनाने के लिये दूध फाड़ने के लिये इसी पानी का भी फिर से प्रयोग किया जा सकता है
इरा जौहरी






