पिच्ची वाली तवा घुइया
तवा पिच्ची घुइयाँ संग पराँठा नोश फरमाइये अरबी या घुइयाँ तो कैसी भी बनी हो हमको बहुत पसन्द है और जब वह पिच्ची वाली हो तो क्या कहने
विधि !!!!
सबसे पहले घुइयाँ या अरबी को उबाल कर ठंडा करके छील कर हथेलियों से दबा कर पिच्ची कर लीजिये अब गर्म तेल मे अजवाइन डाल कर सारी घुइया फैला कर डाल दे जब एक तरफ सब हल्की भुन जाये पलट कर नमक मिर्च पिसी मेथी व कसूरी मेथी डाल कर सब चला फिरा कर भूने
इरा जौहरी

गर्म तेल मे अजवाइन का तड़का दे कर पिच्ची की हुई घुइयाँ फैलाये
कुछ देर बाद हल्का भुनने पर पलट दे
नमक ,मिर्च ,पिसी ,मेथी व कसूरी मेथी डाले

चला फिराकर फैला कर अच्छी तरह भूने




