पुलाव !!!! चना दाल मिक्स पुलाव
चना दाल मिक्स पुलाव !!!
सोयाबीन की बड़ी , चने की दाल ,टमाटर , शिमलामिर्च का मिक्स पुलाव तवे पर सिंके पापड़ कोन मे हमारे स्टाइल से खा कर देखिये रविवार की छुट्टी का मजा आ जायेगा
इरा जौहरी
चना दाल मिक्स पुलाव !!!
सामग्री व विधि
बासमती चावल , चने की दाल , शिमला मिर्च , टमाटर , गरममसाला , नमक , पयाज व देशी घी
टमाटर व शिमला मिर्च को मोटे टुकड़ो मे काले प्याज को पतला पतला काटे मिर्च डालना हो तो साबित लालमिर्च डाले
सबसे पहले दाल और चावल को अलग अलग पानी से धो कर कम से कम आधे घंटे के लिये पानी मे भिगो दे
सोयाबीन की बड़ियो को उबलते पानी मे डाल कर फुला कर ठंडे पानी से धो कर निचोड़ ले
देशी घी मे जीरा चटका कर सबसे पहले कटी शिमलामिर्च व टमाटर हल्का फ्राई करके निकाल ले
अब कटा प्याज भून कर भीगी चने की दाल डाल कर हल्की भूने और फिर बड़ियाँ भून कर हरी मटर डाले और साथ ही गरममसाला नमक व पिसी मिर्च ( एच्छिक ) डाल कर चला फिरा कर भीगे चावलो को डाल कर सब भून कर
पानी डाल कर पकाये जब हल्की कसर हो तभी ऊपर से फ्राई
किये हुये टमाटर व शिमलामिर्च को सजाये और कुछ समय धीमी आँच पर रख कर दम लगा कर यह मस्त पुलाव बनाये

चना दाल मिक्स पुलाव !!!
सामग्री व विधि
बासमती चावल , चने की दाल , शिमला मिर्च , टमाटर , गरममसाला , नमक , पयाज व देशी घी
टमाटर व शिमला मिर्च को मोटे टुकड़ो मे काले प्याज को पतला पतला काटे मिर्च डालना हो तो साबित लालमिर्च डाले
सबसे पहले दाल और चावल को अलग अलग पानी से धो कर कम से कम आधे घंटे के लिये पानी मे भिगो दे
सोयाबीन की बड़ियो को उबलते पानी मे डाल कर फुला कर ठंडे पानी से धो कर निचोड़ ले
देशी घी मे जीरा चटका कर सबसे पहले कटी शिमलामिर्च व टमाटर हल्का फ्राई करके निकाल ले

अब कटा प्याज भून कर भीगी चने की दाल डाल कर हल्की भूने

और फिर बड़ियाँ भून कर हरी मटर डाले और साथ ही गरममसाला नमक व पिसी मिर्च ( एच्छिक ) डाल कर

चला फिरा कर भीगे चावलो को डाल कर सब भून कर

पानी डाल कर पकाये जब हल्की कसर हो तभी ऊपर से फ्राई किये हुये टमाटर व शिमलामिर्च को सजाये और कुछ समय धीमी आँच पर रख कर दम लगा कर यह मस्त पुलाव बनाये
इरा जौहरी
पापड़ कोन !!!!!
गर्म तवे पर पापड़ रख कर कपड़े से दबा दबा कर भूने और बीच से किनारे की तरफ काट कर रोल करके पापड़ कोन बनाये
इरा जौहरी