पोहा !!!!
शाम की चाय संग पोहा का लुफ़्त उठाइये
आजकल बाजार मे नया चूरा और मूँगफली दोनो की ही बहार है तो हमने बहुत ही आसान तरीके से आज इन्ही को मिला कर शाम का नाश्ता बना लिया
विधि
मोटे चूरे को पानी डाल कर भिगो कर अतिरिक्त पानी निकाल दे और फिर थोड़े से गर्म तेल मे राई से तड़का दे कर कटा प्याज व हरी मिर्च डाल कर करी पत्ता हो तों वह भी डाल दे हल्दीव मोटी सौंफ भी डाल कर भून कर मूँगफली दाना व हरी मटर के दानें डाल कर चला फिरा कर भीगा चूरा डाले और चला फिरा कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये और पकने पर जरा सी स्वादानुसार चीनी व नींबू का रस मिला कर कटी हरीधनिया से सज़ा कर परोसें
इरा जौहरी





