प्याज का चटपटा भरवाँ पराठा !!!!
शाम की चाय के साथ प्याज का चटपटा भरवाँ पराठा हो जाये
आज शाम के समय जब हल्की भूख सताने लगी तो नज़र करेले की बनी सब्जी की ख़ाली कढाई पर पड़ी जिसपर मसाला चिपका हुआ था आज के करेले बहुत ही स्वादिष्ट बने थे तो मन मे विचार आया क्यों ना इसका उपयोग किया जाये तो मैने इसी कढाई के चिपके मसाले मे प्याज मिर्च हराधनिया काट कर नमक मिला कर सारा मसाला व चिकनाई पोंछ कर मजेदार स्वादिष्ट प्याज के पराठे की भरावन सामग्री तैयार कर ली और फिर उसे नमक मिले आटे की लोई मे भर कर बेल कर चिकनाई लगा कर सेक कर मजेदार स्वादिष्ट पराठे बनाये
इरा जौहरी
नोट इस तरह से भरवा पराठे या कचौड़ी मसाले की कढाई मे पोछे बग़ैर भी बना सकते है










