प्याज का डिज़ायनर करारा पराठा और झागदार कॉफी
आज सुबह का बनाने मे हल्का लेकिन पेट भराऊ नाश्ता !!!
प्याज की बेसनी करारी नन्ही पूड़ियाँ और डिज़ाइनर करारा पराठा झागदार कॉफी के साथ 😜😜😜😜
पराठे मे उँगली और अँगूठे से जैसे किसी को चिकोटी काटते है उस तरह से दबा दबा कर डिज़ाइन बनाई गयी है शादी ब्याह मे बनने वाले मट्ठो ( नमकीन मीठी बड़ी बड़ी मठरियों को मट्ठा कहते है ) मे इस तरह से डिज़ाइन बनाई जाती है दूल्हा दुल्हन के नाम व शादियों के मौक़े पर पहले के समय मे गालियाँ भी लिखी जाती थी और फूल पत्ती आदि बनाये जाते थे
प्याज के बेसनी पराठे !!!!!
बेसन और आटे को अपने हिसाब से अनुपात मे ले कर कटा प्याज हराधनिया नमक मिर्च अजवाइन गरममसाला मिला कर पानी डाल कर आटा मॉड कर तैयार करे और अपनी पसंदानुसार आकार के पराठे बनाये
डिज़ाइनर पराठे के लिये उँगली और अँगूठे से आटे को दबा कर डिज़ाइन बनाये
ये पराठे मोटे बेले जाते है और डिज़ाइन की वजह से कही मोटे और कही पतले हो जाते हे इस तरह से बनी मट्ठियाँ भरे घी मे धीमी ऑच पर सेकी जाती है जिससे अन्दर तक सिक सके और अन्दर तक पराठा सिंक सके इसके लिये हमने घी को गर्म करके तवे पर पराठा सेकते समय पराँठे पर ऊपर से डाला है जिससे गर्म घी से अन्दर तक डिज़ाइनर पराठा सिंक सके
झागदार कॉफी !!!!
आज हमने कॉफी बनाने के दोनो स्टाइल मिला कर यह कॉफी तैयार की है यानी तीन चम्मच चीनी डेढ चम्मच कॉफी और आधा चम्मच दूध ले कर एक साथ मिला कर प्याले मे चलाये फिर आधा चम्मच दूध मिलाये और चलाये फिर एक चम्मच दूध डाल कर अच्छी तरह फेंटे इसी तरह फेंटते हुये आप पायेंगे कि कॉफी का रंग बदल रहा है वह फ़िट कर हल्की बादामी रंग की हो जायेगी अब इसमे गरम दूध मिला कर गैस पर खौलते दूध मे मिलाये ओर गैस धीमी करके रई से अच्छी तरह मथ कर झाग बनाये चीनी की मात्रा अपने स्वादानुसार कम ज्यादा कर ले यह तीन प्याले कॉफी बन कर तैयार होगी





