प्याज की करारी पकौड़ियाँ !!!!

प्याज की करारी कुरकुरी पकौड़ियाँ चाय संग नोश फ़रमाइये
कॉफ़ी पुरानी बात है हम लोग घूमने गये थे वहाँ एक ठेले पर बहुत बढिया कुरकुरी पकौड़ियाँ बन रही थी देख कर ही मन ललचा गया था एक बार लेने के बाद भी मन नही भरा दुबारा तिबारा ली वही पर मैने उसे ध्यान से बनाते देखा और फिर जब घर आये तो प्याज की पकौड़ियाँ बनाते समय उसके तरीके का ध्यान रखा तब से हमारी भी वैसी करारी कुरकुरी प्याज की पकौड़ियाँ बनने लगी कच्चा प्याज लम्बाई मे काट कर ऊपर से नमक मिर्च अजवाइन हीग हरा धनिया और बेसन डाल कर सब मिला कर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर मिलाये और पकौड़ियाँ तले अगर ज्यादा मात्रा मे एक साथ परोसनी हो तो सभी को पहले हल्का तल कर रख ले और फिर परोसते समय सबको दुबारा क़ायदे से तल कर झटपट गरमागरम पेश कर दे

इरा जौहरी

 

प्याज की करारी कुरकुरी पकौड़ियाँ

प्याज की करारी कुरकुरी पकौड़ियाँ चाय संग नोश फ़रमाइयेकॉफ़ी पुरानी बात है हम लोग घूमने गये थे वहाँ एक ठेले पर बहुत बढिय…

Posted by Ira Johri on Monday, August 1, 2016