बन्दगोभी या पत्तागोभी के कोफ़्ता स्नैक्स और सब्जी !!!
बन्दगोभी के कोफ़्ता रोल्स !!!!!
एक कोफ़्ता रोल के तीन मजेदार स्वाद !!!!
पहले ये कोफ़्ता रोल्स बनाकर स्नैक्स का मजा लीजिये फिर मसाले के सूखे बनाकर मसालेदार रोल्स का मजा लीजिये फिर इसी मे पानी मिला रसीली सब्जी। का आनन्द उठाइये
इरा जौहरी
बन्दगोभी कोफ़्ता रोल्स !!!
सबसे पहले बन्द गोभी के ऊपर के कुछ मुलायम पत्तो को साबित ही निकाल ले जिनमें ये रोल्स बनाने हो और बाकी बन्द गोभी को महीन काट कर उसमे बेसन ,नमक ,मिर्च ,गरममसाला ,हीग ,धनिया, हल्दी मिला कर हल्का पानी डाल कर सब मिलाये अब बन्दगोभी के एक पत्ते को उठा कर उसमे यह सामग्री रख कर रोल बनाये ऊपर से भी बेसन की हल्की पर्त लगा दे और भरे तेल मे पकौड़ी या कोफ्ते की तरह तले और चटनी सॉस लगा कर स्नैक्स का मजा ले फिर बचे तेल मे ज़रूरत के हिसाब से तेल ले कर पिसा मसाला ( प्याज ,लहसुन ,हल्दी ,धनिया ,मिर्च , नमक ) डाल कर मसाला भून कर हल्की गाढी ग्रेवी बनाकर बने हुये कोफ़्ता रोल्स को डाल कर भून कर सूखे मसाला रोल्स बनाये और इसी मे गरम पाणि डाल कर रझा कर कोफ़्ता रोल्स की रसीली सब्जी बनाये







