बिना मसाले की मेथी लहसुन मिर्च से छुकी सूखी सब्जी
लहसन मेथी मिर्च का कद्दू !!!!
बिना मसाले का कद्दू पराठे के साथ खाने मे बहुत ही अच्छा लगता है इसको बनाने की विधि इस प्रकार है
इसको बनाने के लिये सबसे पहले कच्चा कद्दू ले छिल्के समेत टुकड़ो मे काट ले कढाई मे गर्म तेल मे मेथी का तड़का दे कर कटा लहसुन डाल कर भून कर कुटी लालमिर्च डाले और कटा कद्दू डाल कर चला फिरा कर नमक डाल कर ढक कर धीमी आँच पर पकाये गलाये व पकने पर हल्की खटाई मिला कर हल्का भून ले
इरा जौहरी


गर्म तेल मे मेथी दाने से तड़का दे कर लहसन भून कर कुटी लालमिर्च डाल कर कद्दू छौंके

ढक कर धीमी आँच पर पकाये गलाये

पकने पर खटाई मिलाये




