बैगन तवा पिज्जा
बैगन तवा पिज्जा !!!
आप लोगो ने वह विज्ञापन को जरूर देखा सुना होगा कि माँ सब कुछ कर सकती है वह पिज्जा मे भी बैगन डाल सकती है तो आज हमने बैगन का ही पिज्जा बना दिया
हमारे बड़े बेटे को बैगन बहुत पसन्द हैं और पिज्जा भी इस लिये सोचा क्यों ना दोनो को मिला कर कुछ नया बनाऊँ तो यह बना दिया इसी बहाने से सबको खाते समय एक नया स्वाद भी मिल गया
हमने यह पहली बार ही बनाया है तो इसे बनाने के लिये एक ही गोल बैगन लियादो टमाटर एक शिमला मिर्च व एक गाँठ प्याज की हराधनिया अदरक व हरीमिर्च भी ली साथ ही कुछ उबले दाने मक्के के भी आजकल बाजार मे भुट्ट आने लगा है तो मुलायम भुट्टा उबाल करदाते निकाल कर फ्रीजर मे रखे जब चाहे निकाल कर प्रयोग मे लाये आप उबला मशरूम भी इसमे डाल सकते है और चीज भी ले
विधि
सबसे पहले बैगन को गोलाकार मे काट कर पानी मे डाल दे नुकीले चाकू से बीजो को निकाल दे क्योकि अक्सर इन बीजो से ही सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है प्याज शिमलामिर्च व टमाटर को भी गोलाकार टुकड़ो मे काट ले
तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर मक्के के दानो को फ्राई करके किनारे करे फिर कटा प्याज शिमला मिर्च व टमाटर को क्रमश: हल्का फ्राई करते हुये किनारे करते जाये और अन्त मे बैगन डाल कर पूरे मे फैला कर धीमी आँच मे फ्राई करे जब एक तरफ फ्राई हो जाये तब उसको पलट कर गैस बन्द करके उसपर चीज और सारी फ्राई की हुई चीजे सज़ा कर ऊपर से नमक बुरक कर मोटी कोर की थाली से ढक कर फिर गैस जला कर धीमी आँच पर पकाये और जब चीज पिघल जाये कुटी मिर्च कसूरी मेथी और कटी हरीधनिया से सजाये तथा कद्दूकस से कस कर थोड़ी अदरक भी ऊपर से डाल दें लीजिये तैयार है बैगन तवा पिज्जा
इरा जौहरी





