भरवाँ लालमिर्च का अचार

लाल मिर्च का भरवाँ अचार
सामग्री
मिर्च। २५० ग्राम
सरसो का तेल १ कटोरी
खटाई २ चाय का चम्मच
मेथी १-२ चाय का चम्मच
अजवाइन १-२ चाय का चम्मच
तेजपत्ता ४
हल्दी १ चाय का चम्मच
जीरा १-२ चायका चम्मच
सोठ १ चाय का चम्मच
सौफ २ चाय का चम्मच
हीग ज़रा सी
और जो पसन्द ना हो वह ना डाले
अचार वाली मिर्च मे चीरा लगा कर मिर्च के बीज निकाल कर पीस ले
गर्म तेल मे हीग जीरा मेथी अजवाइन तेजपत्ता सौफ हल्दी डाल कर भूनकर पीस ले
मगरैल ( कलौजी ) साबित ही रखे
समस्त मसाले तेल मे मिला कर धूप मे २ घन्टे के लिये रखे
तेल मे भीगे मसाले मिर्चों मे भर कर मिर्चें जार मे भर कर १ दिन की धूप दिखाये
इरा जौहरी




